insamachar

आज की ताजा खबर

Global Fintech Fest 2026
बिज़नेस

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2026 का सातवां संस्करण मुंबई में जारी

दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में से एक, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2026 का सातवां संस्करण मुंबई में चल रहा है। इस वर्ष सम्मेलन का विषय है- “पोटेंशियल टू इम्पैक्ट: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम- समावेशी वित्त के लिए विश्वसनीय, आपस में जुड़े और वैश्विक सिस्टम।”

मुंबई में आयोजित हो रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आज तीसरा दिन है। “एजेंटिक एआई एंड द फ्यूचर ऑफ बैंकिंग इन ए बिलियन-यूज़र नेशन” विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने कहा कि भारत में बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन के अगले चरण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा, सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे और यूआईडीएआई के पूर्व चेयरमैन नंदन नीलेकणि एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी पर आयोजित विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे। शाम को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया “कनेक्टेड इंडिया, एम्पावर्ड फाइनेंस: बिल्डिंग ट्रस्टेड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर द एआई इकोनॉमी” विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *