इंडोनेशिया में 240 से अधिक यात्रियों वाली नौका के पलटने से लगभग 140 लोग और चालक दल लापता
इंडोनेशिया में आज जावा सागर में खराब मौसम के कारण 240 से अधिक यात्रियों वाली एक नौका के पलटने से लगभग एक सौ 40 लोग और चालक दल के सदस्य लापता हैं। बचाव दल ने बताया कि कम से कम एक सौ 2 लोगों को बचा लिया गया है और एक यात्री का शव बरामद किया गया है।





