insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi congratulated the Indian junior women hockey team on winning the Asia Cup for the second consecutive time.
खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दूसरी बार एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजेय रहते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम की यह सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा;

“भारतीय हॉकी के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण!

अजेय रहते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीतने पर हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई।

उनकी यह सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *