अमरीकी अदालत ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के लिए ट्रंप प्रशासन के नए वीजा नियमों पर रोक लगा दी
अमरीका की एक संघीय अदालत ने ट्रम्प प्रशासन द्वारा विदेशी छात्रों और पत्रकारों के रहने की अवधि पर लगाई गई सख़्त सीमाओं के नियम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि इस नीति को लागू करने से अमरीका की अर्थव्यवस्था और उच्च शिक्षा प्रणाली को भारी नुकसान हो सकता है।
ट्रम्प प्रशासन ने इस साल जुलाई में इस नियम को अंतिम रूप दिया था।





