insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने यमुना नदी के पुनरुद्धार के लिए किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने आज यमुना नदी के पुनरुद्धार के लिए किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय जल संसाधन सचिव और संबंधित राज्यों के मुख्य सचिव भी उपस्थित थे।

इससे पहले, इसी वर्ष जून में गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में इन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना की 90 प्रतिशत लागत केंद्र सरकार द्वारा, जबकि शेष 10 प्रतिशत लागत छह भागीदार राज्यों द्वारा वहन की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *