insamachar

आज की ताजा खबर

India and Canada reaffirmed their commitment to accelerate negotiations for the Comprehensive Economic Partnership Agreement.
भारत

भारत और कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की वार्ता को गति देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

भारत और कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की वार्ता को गति देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल कनाडा के अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ भारत और कनाडा के बीच समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते को गति देने के लिए बैठक की। दोनों पक्षों ने बातचीत में तेज़ी लाने और जल्द से जल्द समझौते को अंतिम रूप देने की अपनी-अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते से वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, निवेश तथा आर्थिक सहयोग के अन्य क्षेत्रों में नए अवसर सृजित होने की उम्‍मीद है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *