insamachar

आज की ताजा खबर

Swedish Chamber of Commerce Report
बिज़नेस

स्वीडिश चैंबर ऑफ कॉमर्स की रिपोर्ट– 41 वैश्विक बाजारों में व्यापारिक सुगमता में भारत पहले स्थान पर

भारत को स्वीडिश चैंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडिया के नवीनतम बिजनेस क्लाइमेट सर्वे में 41 वैश्विक बाजारों में व्यापारिक सुगमता के मामले में पहला स्थान मिला है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का कारोबारी माहौल स्थिरता, विकास और कारोबार सुगमता के लिए नया मानक स्थापित कर रहा है। ग्लोबल बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में 41 बाजारों के बारे में जानकारी दी गई है। यह सर्वेक्षण विदेशों में कारोबार करने को लेकर स्वीडिश कंपनियों के अनुभव और दृष्टिकोण को सामने रखता है। इसका उद्देश्य प्रमुख स्वीडिश निर्यात बाजारों में आर्थिक प्रदर्शन, कारोबारी संभावनाओं और कामकाज की परिस्थितियों की तुलना के लिए एक आधार उपलब्ध कराना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *