अमरीका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पश्चिम एशिया की यात्रा बहुत सोच-समझ कर ही करें
अमरीका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पश्चिम एशिया की यात्रा बहुत सोच-समझ कर ही करें। अमरीकी प्रशासन ने यह चेतावनी क्षेत्र में बढ़ते तनाव, तेज़ी से स्थिति बिगड़ने की संभावना, उड़ानों में रुकावट और अमरीकी ठिकानों पर हमले की आशंका को देखते हुए जारी की है।
यमन के हौसी लड़ाकों ने सऊदी अरब की तरफ मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। अमरीकी विदेश विभाग की चेतावनी में, पश्चिम एशिया में मौजूद अमरीकी नागरिकों को ज़्यादा सतर्क रहने को कहा गया है क्योंकि उड़ानें रद्द हो सकती हैं, हवाई मार्ग बंद हो सकते हैं और यात्रा संबंधी अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।





