मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों, कर्नाटक, केरलम्, माहे, तमिलनाडु, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में कल तक गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को कल तक अंडमान सागर तथा अगले दो दिन तक पूर्वी मध्य और उससे लगे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 23 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।





