बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब है। यही स्थिति उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट की ओर बन रही है। इसके चलते राज्य के दक्षिणी और तटीय जिलों में तेज बारिश हो रही है।
राज्य सरकार ने ओडिशा डिज़ास्टर रैपिड एक्शन फ़ोर्स की 33 टीमें तैनात की हैं और चक्रवात व बाढ़ आश्रय स्थलों को तैयार रखा गया है। कई संवेदनशील ज़िलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। भूस्खलन और अचानक बाढ़ के ख़तरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर कंधमाल में कलिंगा घाट को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे उफान पर चल रही नदियों और नालों से दूर रहें और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें।





