insamachar

आज की ताजा खबर

RBI
बिज़नेस

RBI ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से 75,026 करोड़ रुपये वापस लिए

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल रेट रिवर्स रेपो नीलामी के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली से 75 हजार 26 करोड़ रुपये वापस ले लिए हैं। आरबीआई ने यह तरलता 5.24% की कट-ऑफ और भारित औसत दर पर अवशोषित की।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 22 सितंबर तक बैंकिंग प्रणाली में 4.45 ट्रिलियन रुपये की अतिरिक्‍त तरलता थी। रिजर्व बैंक अतिरिक्त तरलता को हटाने के लिए और ओवरनाइट मनी मार्केट दरों को रेपो रेट के अनुरूप लाने के लिए नीलामियां आयोजित करता रहा है। केंद्रीय बैंक ने 17 सितंबर को 50 हजार करोड़ रुपये और 21 सितंबर को 25 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की ओपन मार्केट ऑपरेशंस बिक्री भी की है। बाकि 25 हजार करोड़ रुपये की नीलामी 28 सितंबर को निर्धारित है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *