insamachar

आज की ताजा खबर

Durga Yojana
भारत

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार के अवसर देने के उद्देश्य से दुर्गा योजना को मंज़ूरी दी

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर देने के उद्देश्य से ‘दुर्गा योजना’ को मंज़ूरी दी है। यह फ़ैसला कल नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई। इस योजना के पहले चरण में एक हजार तीन सौ गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किये जाएंगे। इनमें से एक हजार एक सौ सत्‍तर ऑटो महिलाओं के लिए और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को इलेक्ट्रिक ऑटो का मालिक और चालक बनने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजस्व ज़िले में महिलाओं के लिए अधिकतम 90 और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए 10 इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किये जाएंगे। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह योजना दिल्ली को अधिक सुरक्षित, हरित और समावेशी शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *