insamachar

आज की ताजा खबर

India defeated England in the seventh round of the FIDE Chess Olympiad held in Samarkand.
खेल

भारत ने समरकंद में आयोजित फिडे शतरंज ओलंपियाड के 7वें दौर में इंग्लैंड को मात दी

उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7वें दौर में इंग्लैंड को हराया जबकि महिलाओं ने जर्मनी को करारी शिकस्त दी।

कल खेले गए मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश और आर प्रज्ञानंद ने भारत के लिए शानदार जीत दर्ज की। सफेद मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानंद ने निकिता वितुगोव को शिकस्त दी, जबकि गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए डेनियल हॉवर्ड फर्नांडीज को मात दी। इस जीत के साथ, वर्तमान विजेता भारत मेजबान उज्बेकिस्तान से मिली पिछली हार से उबरने और अपने अभियान को वापस पटरी पर लाने में सफल रहा है।

अन्‍य मुकाबले में अर्जुन इरिगैसी का माइकल एडम्स के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा। निहाल सरीन को ल्यूक मैकशेन से हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *