insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मौसम

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों और पर्यटकों से इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। चारधाम यात्रा फिलहाल जारी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के चार हजार मीटर और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का भी अनुमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने और राहत एवं बचाव की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *