insamachar

आज की ताजा खबर

India expressed concern over repeated attacks on commercial vessels and seafarers in the Gulf, the Red Sea, and the Black Sea.
भारत

भारत ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार होने वाले हमलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की बैठक में कहा कि खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार हो रहे हमले चिंता का विषय हैं।

डॉ. जयशंकर हाल ही में ओमान की खाड़ी में एंटीगा और बारबुडा के ध्वज वाले मालवाहक पोत एमवी केप डाओ पर हमले का जिक्र किया। इसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी। उन्होंने पनामा ध्वज वाले तेल टैंकर ‘एल गाइया‘ के मामले का भी जिक्र किया। इसमें भारतीय चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *