insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा आरंभ करने की स्वीकृति दी

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा आरंभ करने की स्वीकृति दे दी है। ट्रेन नंबर 64573/64574 खुर्जा-मेरठ शहर मेमू और ट्रेन नंबर 64580/64579 सहारनपुर-मेरठ शहर मेमू के तौर पर चलेंगी।

खुर्जा-मेरठ सिटी मेमू

ट्रेन नंबर 64573 खुर्जा-मेरठ सिटी मेमू खुर्जा से 13:15 बजे चलेगी और 17:20 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। यह यात्रा 4 घंटे 5 मिनट में पूरा करेगी।

वापसी में, ट्रेन संख्या 64574 मेरठ सिटी-खुर्जा मेमू मेरठ सिटी से 11:25 बजे रवाना होगी और 16:00 बजे खुर्जा पहुंचेगी, जो 4 घंटे 35 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।

रास्ते में आने वाले सभी स्टेशनों पर इसके कमर्शियल स्टॉपेज होंगे, जिससे पूरे सेक्शन में यात्रियों को कनेक्टिविटी मिलेगी।

सहारनपुर-मेरठ सिटी मेमू

ट्रेन नंबर 64580 सहारनपुर-मेरठ सिटी मेमू सहारनपुर से 05:50 बजे चलेगी और 08:10 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी, यह यात्रा 2 घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी।

वापसी में, ट्रेन संख्या 64579 मेरठ सिटी-सहारनपुर मेमू मेरठ सिटी से 17:45 बजे रवाना होगी और 20:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी, जिसमें यात्रा का समय 2 घंटे 55 मिनट होगा।

रास्ते में आने वाले सभी स्टेशनों पर इसका कमर्शियल स्टॉपेज भी होगा।

ये दोनों सेवाएं यात्रियों को यात्रा के और विकल्प देंगी और मेरठ शहर के आस-पास रीजनल रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेंगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *