वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुन ने फु क्वोक द्वीप के पास स्पीडबोट हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई ।
यह हादसा उस समय हुआ जब 36 लोगों को लेकर जा रही स्पीडबोट फु क्वोक द्वीप के पास रट नगोआई टापू के निकट अचानक ऊंची लहर की चपेट में आकर पलट गई। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने मृतकों की सूची जारी की है। इनमें से 10 लोग तमिलनाडु, तीन आंध्र प्रदेश और दो केरल के रहने वाले थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।





