insamachar

आज की ताजा खबर

Defence News भारत

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत ‘त्रिशूल’ भूमध्य सागर, अटलांटिक और उससे सटे समुद्री क्षेत्रों में अपनी तैनाती के तहत 30 सितंबर 2026 को वालेंसिया, स्पेन पहुँचा।

बंदरगाह पर रुकने के दौरान, आईएनएस ‘त्रिशूल’ स्पेन की नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक विज़िट (एक-दूसरे के जहाजों का दौरा) तथा खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा। ये गतिविधियां परिचालन संबंधी अनुभवों को साझा करने का अवसर प्रदान करेंगी और दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को और मजबूत करेंगी।

यह बंदरगाह यात्रा मित्र देशों और सहयोगी नौसेनाओं के साथ भारतीय नौसेना की निरंतर समुद्री सहभागिता का हिस्सा है। इससे पहले, तैनाती के दौरान, आईएनएस त्रिशूल ने टूलॉन में फ्रांसीसी नौसेना के साथ ‘अभ्यास वरुण’ के 24वें संस्करण में हिस्सा लिया था, जिसमें बंदरगाह और समुद्र दोनों चरणों के दौरान पेशेवर गतिविधियां शामिल थीं।

यह तैनाती परिचालन तत्परता, समुद्री सहभागिता और अंतर्राष्ट्रीय पहुंच के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो एक सुरक्षित और स्थिर समुद्री वातावरण को बढ़ावा देने में योगदान देती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *