insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय बिज़नेस

जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए 10 करोड़ बैरल तेल बाजार में जारी करेंगे

जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जी-7 देश और उनके सहयोगी अगले चार महीनों में करीब 10 करोड़ बैरल तेल बाजार में जारी करेंगे। शुरुआती 20 दिनों में बड़ी मात्रा में डीजल जारी किया जाएगा। अमरीका में डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार पर दबाव बढ़ा है।

अमरीका में नवंबर में मध्यावधि चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि यूरोपीय देश अपने तेल भंडार से बड़ी मात्रा में डीजल जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम तुरंत शुरू होगा। यह फैसला ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया। फ्रांस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी इस पूरी प्रक्रिया का समन्वय करेगी ईरान से जुड़े आठ महीने से चल रहे युद्ध के बीच अमरीका और कई दूसरे देशों में ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

अमरीका में शुक्रवार को डीजल की औसत कीमत 6 डॉलर 37 सेंट प्रति गैलन रही। इससे पहले 22 सितंबर को यह कीमत 6 डॉलर 52 सेंट प्रति गैलन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। जी-7 के इस फैसले का मकसद बाजार में तेल और डीजल की आपूर्ति बढ़ाना और बढ़ती कीमतों को कम करना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *