insamachar

आज की ताजा खबर

Flydubai hijacking case
अंतर्राष्ट्रीय

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट ने विमान के अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्तान में गिराने का प्रयास किया।

रिपोर्ट में इस्राएली खुफिया सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अल-हम्मामी की मूल साजिश कैप्टन स्मित मच्छर की हत्या कर विमान को इस्राएल के तल अवीव ले जाकर वहां की किसी गगनचुंबी इमारत से टकराने की थी। उसने ऑटो-पायलट बंद कर विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लिया। करीब 30 सेकंड में विमान 16 हजार फीट नीचे आ गया और जमीन से टकराने की स्थिति में पहुंच गया। उसने विमान के नियंत्रण तंत्र को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने उसे काबू कर लिया। इस्राएल ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है और इस बात की जांच कर रहा है कि ओमान के पायलट को तेल अवीव जाने की अनुमति कैसे मिली, जबकि इस्राएल और ओमान के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं और इस्राएल की सुरक्षा नीति के तहत इस तरह की उड़ान की अनुमति नहीं है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *