insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। गोमती नदी के निचले इलाकों में लखनऊ शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए तत्काल दस नाव तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *