insamachar

आज की ताजा खबर

UGC NET December 2026 session
भारत

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप-जेआरएफ, सहायक प्रोफेसरशिप या पीएचडी के लिए वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्‍टूबर है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में देरी से बचने के लिए अपने आवेदन शीघ्र जमा करें। परीक्षा 14 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

आवेदक अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। जहां आधिकारिक बुलेटिन, पात्रता मानदंड और विस्तृत विषय अनुसूची शामिल की गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *