insamachar

आज की ताजा खबर

PM Narendra Modi arrived in Auckland, New Zealand, on the final leg of his three-nation tour.
भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के शुरू में ऑकलैंड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की लगभग चार दशकों में यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है।

ऑकलैंड पहुंचने पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए एकत्रित हुए थे। लोगों ने भारतीय तिरंगा लहराते हुए और “किया ओरा मोदी” के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया, जिससे वातावरण उत्साह से भर गया।

इस यात्रा के दौरान, दोनों नेताओं द्वारा व्यापार, निवेश, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और आपसी संबंधों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *