insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई रोक एच-1बी वीजा कार्यक्रम से पूरी तरह अलग है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पी.ई.आर.एम. आवेदनों पर रोक लगाने से मौजूदा एच-1बी वीजा की वैधता या एच-1बी वीजा धारकों और उनके आश्रितों की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ता है। हालांकि, इससे प्रभावित कंपनियों के पात्र कर्मचारियों को ग्रीन कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया पर कुछ असर पड़ सकता है।

इस मामले में अमरीका के उपराष्ट्रपति की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी अनुचित हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *