insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने सहित हर संभव सहायता देने की बात कही है।

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास हमले के बाद सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

दूतावास के अनुसार, तीन भारतीय-आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

भारतीय नागरिक सहायता के लिए सऊदी अरब में 24 घंटे उपलब्ध टोल-फ्री नंबर पर आप संपर्क कर सकते हैं। नम्‍बर हैं 80 02 47 12 34

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *