सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने सहित हर संभव सहायता देने की बात कही है।
विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास हमले के बाद सभी जरूरी कदम उठा रहा है।
दूतावास के अनुसार, तीन भारतीय-आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
भारतीय नागरिक सहायता के लिए सऊदी अरब में 24 घंटे उपलब्ध टोल-फ्री नंबर पर आप संपर्क कर सकते हैं। नम्बर हैं 80 02 47 12 34





