insamachar

आज की ताजा खबर

Rain warning continues for all districts of Kerala today Orange Alert issued for seven districts.
भारत मौसम

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। केरलम, माहे, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भी 21 तारीख तक तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सोमवार तक तेज वर्षा का अनुमान है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार वर्षा और ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *