insamachar

आज की ताजा खबर

NIA court convicted 10 Maoists
भारत

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए के अनुसार, 15 अगस्त 2024 को गुवाहाटी के पानबाजार इलाके में मोतीलाल नेहरू रोड पर विस्फोटक उपकरण मिला था। इसी मामले में गुवाहाटी की विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। यह मामला 16 अगस्त 2024 को गुवाहाटी के पानबाजार पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। बाद में, 27 फरवरी 2025 को एनआईए ने इसकी जांच अपने हाथ में ले ली।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *