insamachar

आज की ताजा खबर

Israel's Prime Minister released a video message regarding the country's commitment to defense
अंतर्राष्ट्रीय

इस्राएल के प्रधानमंत्री ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने का आह्वान किया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में अमरीका का कोई राष्ट्रपति इस्राएल के प्रति नकारात्‍मक रुख अपना सकता है।

बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने इस्राएल में 27 अक्टूबर के चुनावों से पहले, कल अपनी सुरक्षा नीति पेश की। इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारत, लैटिन अमरीकी देशों और अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस्राएल को अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के बचे हुए समय का उपयोग दोनों देशों के संबंध मजबूत करने और दोनों देशों के साथ नई साझेदारियां बनाने के लिए करना चाहिए। बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारत को इस्राएल का महत्वपूर्ण साझेदार बताया। उन्होंने ब्राजील सहित लैटिन अमरीकी देशों में संभावित राजनीतिक बदलावों को नए मित्र बनाने का अवसर बताया। उन्होंने ऐसी क्षमताएं विकसित करने की जरूरत पर बल दिया, जिससे इस्राएल दुनिया के दूसरे देशों के लिए उपयोगी साझेदार बन सके।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *