insamachar

आज की ताजा खबर

French President Emmanuel Macron calls for early parliamentary elections after defeat in European Parliament vote
अंतर्राष्ट्रीय

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्‍पन्‍न सुरक्षा नाकामियों पर चिंता व्यक्त की, गृह मंत्री का इस्तीफा अस्वीकार किया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्‍पन्‍न सुरक्षा नाकामियों पर चिंता व्यक्त की है। उन्‍होंने संकट के बीच गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अशांति के बाद कम से कम 2400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान नगर पालिका भवनों में आगजनी की गई और सैकड़ों व्यवसायों को लूटा तथा क्षतिग्रस्त किया गया।

फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास, एलिसी पैलेस के अनुसार नुनेज़ ने कल अपना इस्तीफा सौंपा था, लेकिन राष्ट्रपति ने संकट के दौरान कानून प्रवर्तन के निरंतर नेतृत्व की आवश्यकता का हवाला देते हुए इसे स्वीकारने से इनकार कर दिया। राष्‍ट्रपति मैक्रॉ ने गृह मंत्री को हिंसा के लिए जिम्मेदार योजना और खुफिया विफलताओं तथा सुरक्षा बलों के लिए नई परिचालन पद्धतियां लागू करने का निर्देश दिया। ये प्रदर्शन श्रमिक संघों, छात्र संगठनों और कार्यकर्ताओं के आह्वान के बाद हुए। स्थानीय मीडिया के अनुसार शनिवार को हुए शांतिपूर्ण मार्च में लगभग साढे पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। राष्‍ट्रपति मैक्रॉ ने प्रदर्शनों में हुई हिंसा और लूटपाट पर नाराजगी व्यक्त की। उन्‍होंने ईंधन की बढ़ती कीमतों और जीवन यापन की लागत सहित आर्थिक चिंताओं को दूर करने के उपायों की भी घोषणा की। उन्‍होंने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का वादा भी किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *