insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

WWF-इंडिया EIACP ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया, नागरिकों से पटाखे-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर – रिसोर्स पार्टनर (पीसी-आरपी) ने 20.10.2026 से 08.11.2026 तक एक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया है। इस अभियान के ज़रिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे पटाखे न जलाएं और मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के अनुरूप एक स्वच्छ और हरित दिवाली मनाएं। यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और स्थानीय समुदायों तक पहुंचेगा। इसमें राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत आने वाले 130 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अभियान के तहत, नागरिकों को ग्रीन दिवाली यानी पर्यावरण-अनुकूल दिवाली का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें पटाखे न जलाना, अपने परिवार और पड़ोसियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना, दीयों और कम बिजली खपत वाली लाइटों का उपयोग करना, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचना, कचरे को अलग-अलग छांटना और स्थानीय उत्पादों को चुनना शामिल है। शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक समूहों से आग्रह है कि वे असेंबली, कक्षाओं, रैलियों और सामुदायिक बैठकों के दौरान संकल्प अभियान आयोजित करें।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *