insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने भारत-अमरीकी संबंधों को आगे बढ़ाने के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और रुचि की सराहना की। विदेश मंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान, उन्होंने दोनों देशों के व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी के पहलुओं पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत में व्यापार करने में आसानी और दोनों देशों के बीच हिंद-प्रशांत सहयोग को गहरा करने के बारे में भी बात की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *