insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज से हिमाचल प्रदेश में शुरू

विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज हिमाचल प्रदेश में भगवान श्री रघुनाथ जी की रथ यात्रा के साथ शुरू होगा। यह उत्सव 27 अक्टूबर तक चलेगा। राज्यपाल कविंदर गुप्ता रथ यात्रा में भाग लेंगे और शाम को लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में कुल्‍लू दशहरा का उद्घाटन करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच विभिन्न क्षेत्रों से देवी–देवताओं और देवलुओं के कुल्लू पहुंचने का सिलसिला जारी है। मनाली की अधिष्ठात्री देवी माता हिडिम्बा भी कुल्लू पहुंच गई हैं। आज देवी–देवताओं के समागम के साथ भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा निकली जाएगी। सात दिन तक चलने वाले, कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान इस बार लेज़र शो व् ड्रोन शो का विशेष आयोजन होगा। इस के अलावा देश विदेश के सांस्कृतिक दलों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम और लोक कलाओं की प्रस्तुतियां भी प्रमुख आकर्षण होंगी। उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रशासन ने कानून–व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन के लिए बारह सौ से अधिक पुलिस जवान तैनात किए हैं। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति और लोक परंपराओं का प्रमुख उत्सव है, जिसमें भाग लेने के लिए देश–विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *