तिब्बत में कल शाम रिएक्टर पैमाने पर 7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से करीब 16 लोगों की मौत हो गई हैं और 54 घायल हो गए। इलाके में कई मकान ढह गए हैं। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजकर 3 मिनट पर आया। भूकम्प का केंद्र नागचू शहर के बाकेन काउंटी में जमीन से 173 किलोमीटर की गहराई में था। एक हजार छह सौ बचावकर्मी राहत कार्यों में लगे हुए हैं।





