insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

तिब्बत में सात की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 54 अन्‍य घायल

तिब्बत में कल शाम रिएक्‍टर पैमाने पर 7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से करीब 16 लोगों की मौत हो गई हैं और 54 घायल हो गए। इलाके में कई मकान ढह गए हैं। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजकर 3 मिनट पर आया। भूकम्‍प का केंद्र नागचू शहर के बाकेन काउंटी में जमीन से 173 किलोमीटर की गहराई में था। एक हजार छह सौ बचावकर्मी राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *