सरकार ने टैरिफ रेट कोटा के अन्तर्गत दस लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समय-सीमा को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। यह कदम त्योहारों के दौरान चीनी की घरेलू आपूर्ति को बढ़ाने के लिए उठाया गया है। वित्त मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में एक अधिसूचना जारी की है। इससे पहले, सरकार ने इस महीने की 31 तारीख तक दस लाख टन कच्ची चीनी के आयात की अनुमति दी थी।





