insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्‍नातकोत्तर की 320 सीटें बढाई गई

सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने वीडियो संदेश में यह जानकारी दी। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह मंजूरी देश में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की सरकार की पहल का हिस्सा है।

इस परियोजना पर भारत सरकार लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान देंगी। भारत सरकार ने प्रस्तावित सभी 320 सीटों की स्वीकृति दे दी है। ये सीटें छह मेडिकल कॉलेजों, जिनमें हमीरपुर में 57, चंबा में 28, मंडी में 55, नाहन में 32, शिमला में 91 और टांडा में 57 सीटों की मंजूरी दी गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *