भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की श्रृंखला में दो शून्य से आगे भारतीय टीम श्रृंखला में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मैच भारतीय समय अनुसार दिन में 12:30 मिनट पर शुरू होगा।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में से 21 में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले जीते हैं और एक मैच टाई रहा है। भारत का न्यूजीलैंड में भी रिकॉर्ड उत्साहजनक रहा है, जहां उसने 14 में से नौ मैचों में जीत हासिल की है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।





