इस्राएल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में हमास के हमले और उसके बाद हुए युद्धों से निपटने के सरकार के प्रयासों और घरेलू तथा विदेश नीति प्रमुख मुद्दे हैं। इस चुनाव को नेतन्याहू के नेतृत्व की परीक्षा माना जा रहा है। पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइसेनकोट और पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट सहित विपक्ष के कई नेता गठबंधन को चुनौती दे रहे हैं।
इस्राएल में ‘आनुपातिक प्रतिनिधित्व’ प्रणाली लागू है, इसमें पूरा देश एक ही चुनावी क्षेत्र माना जाता है।





