insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
चुनाव भारत

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्‍ट्र और नागालैंड के लिए SIR की समयसीमा बढ़ाई

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, नगालैंड और दिल्ली के लिए ‘विशेष गहन पुनरीक्षण'(एसआईआर) कार्यक्रम में परिवर्तन किया है। आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि अगले महीने की 13 तारीख तक बढ़ा दी गई है। इन दावों और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 25 नवंबर तक जारी रहेगी।

नगालैंड में भी दावों और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 25 नवंबर तक चलेगी। आंध्र प्रदेश और हरियाणा में यह प्रक्रिया 20 नवंबर तक जबकि तेलंगाना में अगले महीने की 26 तारीख तक जारी रहेगी। इन पांचों राज्यों में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा।

दिल्ली में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि अगले महीने की 25 तारीख तक बढ़ा दी गई है। यहां निपटारे की प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 दिसंबर को होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *