insamachar

आज की ताजा खबर

first snowfall of the season occurred in Kedarnath and Gangotri in Uttarakhand
भारत

उत्तराखंड के केदारनाथ और गंगोत्री में मौसम की पहली बर्फबारी हुई

उत्तराखंड के केदारनाथ और गंगोत्री में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। पांच जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने आज नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है।

आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी संबंधित विभागों को सुरक्षा संबंधी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने और खराब मौसम की स्थिति में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा है।

भूस्खलन और सड़कें बंद होने की संभावना को देखते हुए लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन को आवश्यक मशीनरी और संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *