insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी कल सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इसके साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती से जुड़े समारोह की शुरुआत हो गई है। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कारीगरों और स्टॉल लगाने वालों से बातचीत की। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत आयोजित 15 दिनों का ‘भारत पर्व’, लोक कलाओं, क्षेत्रीय खान-पान, हस्तशिल्प और पर्यटन से जुड़ी खासियतों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक मंच है।

प्रधानमंत्री आज रात ‘एकता प्रकाश पर्व’ में भी शामिल होंगे। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य रात्रि पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसमें डेढ़ करोड़ से अधिक एलईडी लाइटों का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए 180 मीटर लंबी ‘ग्लो टनल’ और ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ रोड को सजाया गया है। इसमें प्राचीन से आधुनिक भारत की झलक मिलती है।

इसमें महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा, तकनीक और योग जैसे विषयों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री ‘शूलपानेश्वर घाट’ पर ‘नर्मदा महा आरती’ में भी शामिल होंगे। इस घाट का 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिकीकरण किया गया है।

प्रधानमंत्री कल ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे 426 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 31 पर्यटन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *