insamachar

आज की ताजा खबर

UPI
बिज़नेस

UAE और सिंगापुर में भी अब UPI ऐप के माध्‍यम से हो सकेगा ऑनलाइन भुगतान

संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर जाने वाले भारतीय यात्री अब अपने पसंदीदा यूपीआई ऐप के माध्‍यम से आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इससे विदेश यात्रा की योजना बनाना और वहां भुगतान करना अधिक सुविधाजनक होगा।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की अंतरराष्ट्रीय इकाई (एनपीसीआई) इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने इस वर्ष जुलाई और सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य ऑनलाइन बुकिंग के लिए यूपीआई भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है।

संयुक्त अरब अमीरात में बुर्ज खलीफा के लिए यूपीआई भुगतान की सुविधा शुरू की गई है। यह संयुक्त अरब अमीरात का पहला पर्यटन स्थल है, जहां ई-कॉमर्स के लिए यूपीआई स्वीकार किया जा रहा है। वहीं, सिंगापुर में यह सुविधा रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा तक बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में 12 लाख भारतीय पर्यटकों ने सिंगापुर की यात्रा की थी।

मंत्रालय ने कहा कि विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ऑनलाइन खरीदारी के लिए यूपीआई की सुविधा शुरू होने से भारतीय यात्रियों को सुरक्षित और आसान भुगतान का विकल्प मिलेगा। इससे भारत के संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर के साथ डिजिटल तथा आर्थिक संबंध भी मजबूत होंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *