insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

पेरिस में FATF की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं

पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं। इनमें भारत का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। विदेश मंत्रालय ने बताया कि संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने एफएटीएफ के उपाध्यक्ष के रूप में बैठकों में शामिल हुए।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजस्व विभाग की अतिरिक्त सचिव नीतू प्रसाद ने किया। इसमें विदेश मंत्रालय, रिजर्व बैंक, वित्तीय खुफिया इकाई, राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 26 अक्टूबर से शुरू हुई इन बैठकों में भारत की सक्रिय भागीदारी धनशोधन, आतंकवादी गतिविधियों और हथियारों के वित्तपोषण से निपटने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *