लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। सिंधु यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। जर्मनी के सारब्रुकन में कल सिंधु ने डेनमार्क की लाइन कजर्सफेल्ड को, जबकि लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को पराजित किया। लक्ष्य हाइलो ओपन में दो खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।





