होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट होने की खबर
होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट होने की खबर है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कहा कि दोनों जहाजों ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया और प्रतिबंधित समुद्री मार्ग से गुजरने की कोशिश की। दोनों टैंकरों ने अपने दिशासूचक यंत्र और पहचान प्रणाली बंद कर रखी थी।





