insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मौसम

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा

पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। यह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 160 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केंद्रित है।

इसके आज आधी रात को नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को आज दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और बुधवार सुबह तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में कल तक मूसलाधार बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुदुच्‍चेरी, काराईक्‍काल और तेलंगाना में आज बहुत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिन के दौरान छत्तीसगढ़, केरल, माहे, ओडिशा और कर्नाटक में भी तेज वर्षा की संभावना है। कल तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज दोपहर 12 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 318 दर्ज किया गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *