insamachar

आज की ताजा खबर

President Draupadi Murmu reached Shimla this morning on a five-day visit to Himachal Pradesh.
भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिन के दौरे पर आज सुबह शिमला पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के पांच दिन के दौरे पर आज सुबह शिमला पहुंचीं। शिमला के पास कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बाद में वे मशोबरा में राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति कल 5 मई को कुफरी स्थित कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी। छह मई को राष्ट्रपति धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 मई को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति का वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। उनके दौरे को देखते हुए शिमला शहर, अनाडेल और कल्याणी हेलीपैड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *