ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई हमला किया गया। जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि ओमान के तटरक्षक बल ने 13 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया है।
पश्चिमी आशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ईरान के केशम आईलैंड पर यूएस के हमले की खबरों और ओमान के तट के पास एक इंडियन वेसल पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यू.एस., मिड टर्म इलेक्शन्स के बाद ईरान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन कर सकता है। हालांकि, वॉशिंगटन और तेहरान दोनों ने हाल ही में डिप्लोमेटिक टॉक्स के जरिए नए कनफ्लिक्ट को टालने की दिशा में प्रोग्रेस के संकेत दिए हैं। मीडिएटर्स के जरिए बातचीत तेज होने के बीच इन ताजा हमलों ने क्षेत्र में तनाव कम होने की संभावनाओं को लेकर अन्सर्टनिटी बढ़ा दी है।
भारत ने जुसुफी पर हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर क़ड़ी नजर रख रहा है और भारतीय नागरिकों तथा मृतक नागरिक के शव को जल्द से जल्द स्वदेश भेजने के संबंध में ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय में है।





