बिहार सरकार ने नदियों और अन्य जलाशयों से गाद निकालने तथा उसकी मदद से राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
बिहार सरकार ने नदियों और अन्य जलाशयों से गाद निकालने तथा उसकी मदद से राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित थे।
नितिन गडकरी ने कहा कि इस पहल से बाढ़ प्रबंधन में सुधार होगा, भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी और बिहार में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
ये जो नदी संजीवनी है, नदी को नया जीवन मिलेगा और सड़क को मजबूत नींव मिलेगी। ये काम के लिए बिहार सरकार को कोई पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। नदी की शील्ड अब एन.एच.ए.आई. में रोड़ के काम के लिए लगेगा। तो ये नदी का खोलीकरण-बंदीकरण की गति अगर फास्ट होगी तो, बिहार में इरिगेशन है वो दोगुना होगा, तो किसान की बहुत प्रगति और विकास भी होगा और इसलिए इस एम.ओ.यू. में शील्ड का उपयोग है, सेंड का उपयोग है, वेस्ट मैटेरियल का उपयोग है, ये निश्चित रूप से एक नया जीवन देने वाला है।





